Your reportआपकी रिपोर्ट
Private linkनिजी लिंक — works untilइस तारीख़ तक चलेगा: ; anyone with it can read this report.। जिसके पास यह लिंक है, वह रिपोर्ट पढ़ सकता है।
Ask for a team-signed Land Checkटीम-हस्ताक्षरित लैंड चेक माँगें Run another checkनई जाँच चलाएँ Build this land's historyइस ज़मीन का इतिहास बनाएँ
Questionsसवाल
What does a quick land check cover?ज़मीन की त्वरित जाँच में क्या देखा जाता है?
It reads the land papers you add — record of rights (jamabandi, khatauni, 7/12, RTC / pahani, patta / chitta, khatian, khewat, fard and the like), map, mutation, registry and older deeds, encumbrance search, conversion order, inheritance and power-of-attorney papers — against 63 all-India checkpoints and the checkpoints for your state (1059 across 36 States and UTs): title and ownership, mutation, loans and charges, conversion and land use, buyer eligibility, government and restricted land, and court cases shown in the papers. Each checkpoint comes back as Flag, To check or No issue seen, with the evidence, the next step, the legal basis and the official source address. यह आपके जोड़े गए ज़मीन के काग़ज़ — जमाबंदी, खतौनी, 7/12 जैसे अधिकार अभिलेख, नक्शा, नामांतरण, रजिस्ट्री और पुराने विलेख, भार प्रमाण-पत्र, भू-उपयोग परिवर्तन आदेश, उत्तराधिकार और मुख़्तारनामा — 63 अखिल भारतीय जाँच बिंदुओं और आपके राज्य के जाँच बिंदुओं (36 राज्य व केंद्रशासित प्रदेश, कुल 1059 बिंदु) पर पढ़ता है: मालिकाना हक़, नामांतरण, क़र्ज़ और बंधक, भू-उपयोग परिवर्तन, ख़रीदार की पात्रता, सरकारी व प्रतिबंधित ज़मीन, और काग़ज़ों में दिखे अदालती मामले। हर बिंदु आपत्ति, जाँचें या समस्या नहीं दिखी के रूप में आता है — सबूत, अगला क़दम, क़ानूनी आधार और आधिकारिक स्रोत के साथ।
Is this a legal title report?क्या यह क़ानूनी टाइटल रिपोर्ट है?
No. It is information and due diligence: software reads the papers and suggests; a person must check. It is not a legal record, a title certificate or legal advice, and it never says land is "safe". Consult a lawyer before you pay a token, and check the official record yourself. नहीं। यह केवल जानकारी और जाँच है: सॉफ़्टवेयर काग़ज़ पढ़कर सुझाव देता है, जाँच एक व्यक्ति को करनी होगी। यह क़ानूनी रिकॉर्ड, टाइटल प्रमाण-पत्र या क़ानूनी सलाह नहीं है, और यह कभी नहीं कहता कि ज़मीन "सुरक्षित" है। टोकन देने से पहले वकील से सलाह लें और आधिकारिक रिकॉर्ड ख़ुद जाँचें।
What do I need to run it?जाँच के लिए क्या चाहिए?
Your name and a 10-digit mobile number, a tick to agree to the check, the state the land is in, and the papers: photos, scans, PDF, Word (.docx), Excel (.xlsx), CSV or text — up to 30 papers per check. Six short buyer questions help the eligibility checkpoints. आपका नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर, जाँच के लिए सहमति का टिक, ज़मीन किस राज्य में है, और काग़ज़: फ़ोटो, स्कैन, PDF, Word (.docx), Excel (.xlsx), CSV या टेक्स्ट — एक जाँच में 30 काग़ज़ तक। ख़रीदार के छह छोटे सवाल पात्रता वाले बिंदुओं में मदद करते हैं।
Is it free?क्या यह मुफ़्त है?
Yes, the quick check is free at present, with a daily limit of 3 checks per mobile number. A team-signed Land Check, where a person reviews the papers and signs, is separate. हाँ, अभी यह त्वरित जाँच मुफ़्त है — एक मोबाइल नंबर से दिन में 3 जाँच। टीम-हस्ताक्षरित लैंड चेक, जिसमें एक व्यक्ति काग़ज़ देखकर हस्ताक्षर करता है, अलग सेवा है।
What happens to my papers and my number?मेरे काग़ज़ और नंबर का क्या होता है?
The papers and the report are kept privately by AgriZameen for 6 months, then deleted automatically (sooner if you ask); your private report link works for 14 days. Your name and number are kept in AgriZameen's contact list, marked as having run a land check, until you ask us to remove them (WhatsApp or info@agrizameen.com). AgriZameen calls you only if you tick "you may call me". We never ask for caste, Aadhaar or bank details. काग़ज़ और रिपोर्ट AgriZameen के पास निजी रूप से 6 महीने तक रहते हैं, फिर अपने-आप मिट जाते हैं (आपके कहने पर पहले भी); आपकी निजी रिपोर्ट का लिंक 14 दिन चलता है। आपका नाम और नंबर AgriZameen की संपर्क सूची में, ज़मीन जाँच चलाने के निशान के साथ, तब तक रहता है जब तक आप हटाने को न कहें (WhatsApp या info@agrizameen.com)। AgriZameen तभी कॉल करता है जब आप "कॉल कर सकते हैं" पर टिक करें। हम कभी जाति, आधार या बैंक की जानकारी नहीं माँगते।
Which states does it cover?कौन-से राज्य शामिल हैं?
All 36 States and Union Territories, Rajasthan first. Where a state's laws and portals are not yet fully confirmed, the page says "partly researched"; the all-India checkpoints still apply in full. सभी 36 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश, सबसे पहले राजस्थान। जिन राज्यों के क़ानून और पोर्टल अभी पूरी तरह पक्के नहीं हुए, वहाँ "partly researched" (आंशिक रूप से शोधित) लिखा होता है; अखिल भारतीय जाँच बिंदु वहाँ भी पूरे लागू होते हैं।
Does AgriZameen search government portals for me?क्या AgriZameen सरकारी पोर्टल पर खोज करता है?
No. The report lists which official portals to search and what to look for there, with the address to copy into your browser. AgriZameen is an independent, private platform — not a government body and not affiliated with any land-records department. नहीं। रिपोर्ट बताती है कि किन आधिकारिक पोर्टलों पर क्या खोजना है, और ब्राउज़र में कॉपी करने के लिए उनका पता देती है। AgriZameen एक स्वतंत्र, निजी प्लेटफ़ॉर्म है — कोई सरकारी विभाग नहीं, और किसी भू-अभिलेख विभाग से संबद्ध नहीं।
Who reads my papers? Are they sent to an AI service?काग़ज़ कौन पढ़ता है? क्या वे किसी AI सेवा को भेजे जाते हैं?
No outside reading service is used. Your phone reads the photos and PDFs itself (in Hindi, Marathi, Gujarati, Punjabi, Bengali, Odia, Assamese, Kannada, Tamil, Telugu, Malayalam, Urdu, Nepali and English, depending on the state), and those words are sent to AgriZameen's server, where our own reader checks them against the checkpoints. It looks for the words land records across India use for owners, mutations, loans, court cases, government and restricted land — it does not understand a paper the way a lawyer does, and handwritten or blurred copies often cannot be read. A clear, straight photo of each page, or the PDF from the portal, reads best. कोई बाहरी पढ़ने वाली सेवा इस्तेमाल नहीं होती। आपका फ़ोन ख़ुद फ़ोटो और PDF पढ़ता है (राज्य के अनुसार हिन्दी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, ओड़िया, असमिया, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उर्दू, नेपाली और अंग्रेज़ी में), और हमारे सर्वर पर AgriZameen का अपना रीडर उन शब्दों को जाँच बिंदुओं पर परखता है। यह वे शब्द खोजता है जो पूरे भारत के भू-अभिलेखों में मालिक, नामांतरण, क़र्ज़, अदालती मामले, सरकारी और प्रतिबंधित ज़मीन के लिए लिखे जाते हैं — यह किसी काग़ज़ को वकील की तरह नहीं समझता, और हाथ से लिखे या धुँधले काग़ज़ अक्सर नहीं पढ़े जाते। हर पन्ने की सीधी, साफ़ रोशनी में ली गई फ़ोटो, या पोर्टल का PDF, सबसे अच्छा पढ़ा जाता है।
Why do some checkpoints say "To check"?कुछ बिंदुओं पर "जाँचें" क्यों लिखा है?
"To check" means the papers you added do not show the point either way — for example, no encumbrance search was added. It is never marked "No issue seen" without evidence in the papers. Add the missing paper, or check it at the office or portal named. "जाँचें" का मतलब है कि आपके जोड़े गए काग़ज़ उस बिंदु को न हाँ में दिखाते हैं न ना में — जैसे भार प्रमाण-पत्र नहीं जोड़ा गया। काग़ज़ों में सबूत के बिना किसी बिंदु पर "समस्या नहीं दिखी" नहीं लिखा जाता। छूटा काग़ज़ जोड़ें, या बताए गए दफ़्तर या पोर्टल पर जाँचें।
How to useकैसे इस्तेमाल करें
- Choose the stateराज्य चुनें The checkpoints, record names and official portals change with the state. जाँच बिंदु, अभिलेखों के नाम और आधिकारिक पोर्टल राज्य के साथ बदलते हैं।
- Add the papersकाग़ज़ जोड़ें Record of rights first, then map, mutation, deed, encumbrance search. Photos, PDF, Word, Excel or text; tag each one. पहले अधिकार अभिलेख (जमाबंदी, खतौनी, 7/12 …), फिर नक्शा, नामांतरण, रजिस्ट्री, भार प्रमाण-पत्र। फ़ोटो, PDF, Word, Excel या टेक्स्ट; हर काग़ज़ का प्रकार चुनें।
- Add land and buyer details (optional)ज़मीन और ख़रीदार (वैकल्पिक) Village, survey number and seven short questions sharpen the eligibility checkpoints. "Not sure" is a fine answer. गाँव, खसरा नंबर और सात छोटे सवाल पात्रता वाले बिंदुओं को बेहतर बनाते हैं। "पता नहीं" भी ठीक जवाब है।
- Run the checkजाँच चलाएँ Press Run the check. "जाँच चलाएँ" दबाएँ।
- Enter your name and mobileनाम और मोबाइल लिखें Both are needed. Tick the consent box; tick the second box only if you would like a call. Your phone then reads the papers (the reader downloads once, about 10 MB) — keep the page open. दोनों ज़रूरी हैं। सहमति पर टिक करें; दूसरा टिक तभी करें जब आप कॉल चाहते हों। फिर आपका फ़ोन काग़ज़ पढ़ता है (रीडर पहली बार लगभग 10 MB डाउनलोड होता है) — पेज खुला रखें।
- Read and act on the reportरिपोर्ट पढ़ें Start with the Flags, then To check. Search the portals listed, add missing papers, and consult a lawyer before paying a token. पहले आपत्तियाँ, फिर "जाँचें" वाले बिंदु देखें। बताए गए पोर्टल पर खोजें, छूटे काग़ज़ जोड़ें, और टोकन देने से पहले वकील से सलाह लें।
Related:संबंधित: Verify land recordsभू-अभिलेख जाँचें · Read land documentsज़मीन के काग़ज़ पढ़ें · AgriZameen AcademyAgriZameen अकादमी · Our servicesहमारी सेवाएँ · Land buying checklistज़मीन ख़रीद चेकलिस्ट
Checkpoints 2026-11-03a, compiled from central and state land laws, each tied to an official source where one could be confirmed; items not yet confirmed are labelled. New laws and circulars are added from a weekly review. जाँच बिंदु 2026-11-03a — केंद्र और राज्य के भूमि क़ानूनों से संकलित; जहाँ हो सका, हर बिंदु एक आधिकारिक स्रोत से जुड़ा है; जो अभी पक्के नहीं, उन पर निशान है। नए क़ानून और परिपत्र साप्ताहिक समीक्षा से जोड़े जाते हैं।